पोहरी जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव 15 मार्च को

Updesh Awasthee
शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद पंचायत पोहरी के रिक्त अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मलेन 15 मार्च 2017 को बुलाए जाने की तिथि नियत की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत पोहरी के रिक्त अध्यक्ष पद की पूर्ति हेतु निर्वाचन की कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1955 के प्रावधान अनुसार 15 मार्च 2017 को प्रात: 11 बजे से शासकीय एलएसजी के महाविद्यालय पोहरी जिला शिवपुरी में संपन्न कराई जाएगी। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने निर्वाचन की कार्यवाही संपादित कराने हेतु पीठासीन अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी अंकित अष्ठाना और सहायक पीठासीन अधिकारी के रूप में तहसीलदार पोहरी शिवदत्त कटारे को नियुक्त किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी निर्वाचन कार्य में पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारी को सहयोग प्रदान करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा जनपद पंचायत पोहरी जिला शिवपुरी के अध्यक्ष पद का निर्वाचन पुन: चुनाव कराने के आदेश दिए है। इसी तारत य में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद पंचायत पोहरी के सदस्यों के स मेलन हेतु 15 मार्च की तिथि निहित की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!