वॉलीवाल एवं खो-खो में पोहरी ने जीता विधायक कप

Updesh Awasthee
पोहरी। शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में चल रहे विधायक कप में चल रही वॉलीवाल प्रतियोगिता में पोहरी की टीमो ने अपने दम दिखाते हुए विजेता का कप हासिल किया। पोहरी में विधायक एवं केबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी की अनुशंसा पर ‘‘विधायक कप‘‘ बालक/बालिकाओं के लिए वॉलीवाल एवं खो खो खेल का शुभारंभ किया गया।

पोहरी के जाना मना ताल मिर्च ग्राउंड  में 07 फरवरी 2017 को प्रारंभ की गई है जिसमें  वाहर से आयी हुई टीमों के खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। मैच का शुभारंभ पोहरी विधायक प्रहलाद भारती , विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन एवं कृष्ण गंज सरपंच रामकली शिठेले पोहरी पंचायत के सरपंच शारदा हरिलाल परोलिया ने वॉलीवाल एवं खो-खो का खेल प्रारंभ कराया ।

बालक वर्ग में वॉलीवाल की11 टीमो ने भाग लिया बालिका वर्ग में खो खो की 6 टीमो ने भाग लिया ।  वॉलीवाल एवं खो खो में पोहरी की टीम विजेता रही । वॉलीवाल में उपविजेता बैराड़ एवं खो-खो में परी छा की टीम रही । वॉलीवाल की विजेता टीमो को कप एवं सर्टिफिकेट के साथ साथ 11000, 5100, 2100 तथा खो-खो की टीमो को 5100, 3100, 2100 की नगद राशि के पुरस्कार प्रदान किये गए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!