मार्कशीट सहित रात में गायब हो गई 15 वर्षीय छात्रा

पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र में खोड़ चौकी क्षेत्र से एक नाबलिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने भौंती थाने में की जहां पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रीति पुत्र हरिकुंअर लोधी उम्र 15 वर्ष अपने घर पर थी। तभी रात्रि में घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब परिजनों ने पता किया तो गांव का ही दीपेश पुत्र रामकुमार लोधी भी घर से फरार था। बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। और इसी के चलते किशोरी प्रेमी के साथ भाग गई। बताया गया है किशोरी अपने साथ अपनी मार्कशीट सहित रूपये भी लेकर गई है। पुलिस ने संदेही प्रेमी दीपेश पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!