ग्राहकों की सेवा ही हमारा संकल्प:एजीएम तोमर

शिवपुरी। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी द्वारा होटल शिवम पैराडाईज में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक कु. डीपीएस तोमर द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व व्यापारीगण उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक डीपीएस तोमर ने कहा कि सेवा ही हमारा संकल्प है हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा के उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बैंकिंग द्वारा बैंक ग्राहकों को विभिन्न प्रोडेक्ट की जानकारी उपलब्ध कराई एवं हाउसिंग प्रोजेक्ट, डुअल एडवांटेज फंड, एसबीआई यूचल फंडल, एसआईपी के अलावा गृह ऋण योजना की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। 

इस अवसर पर हाउसिंग प्रोजेक्ट डीबी सिटी ग्वालियर, डीवी प्राईड इंदौर, अगस्तस, भोपाल, आदि के प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। श्री तोमर ने बताया कि शिवपुरी के ग्राहक ग्वालियर, भोपाल, इंदौर आदि स्थानों पर गृह ऋण लेना चाहते हैं तो उनको शिवपुरी स्टेट बैंक की शाखा से ही ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है एवं दूसरी बैंक या प्राईवेट संस्थान से गृह ऋण को स्टेट बैंक द्वारा टेक ऑवर भी किया जाता है। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह रावत, ने भी विस्तार से जानकारी दी। 

इस अवसर पर माधव चौक शाखा के मु य प्रबंधक सतेन्द्र शर्मा, सीआईपीएफ यादवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, आईटीबीपी से नरेश नामदेव, हरवीर सिंह रघुवंशी, नरेश सड़ाना, डॉ. ओपी शर्मा, टीआई संजय मिश्रा गुरूद्वारा शाखा के शाहबाज आलम,  अमित सिंघल, अंशुल शर्मा, हुकुमचंद सैन मौजूद थे। पीबीबी के शाखा प्रबंधक प्रवीण पाल, न्यूब्लॉक शाखा के मुख्य प्रबंधक डीपी शर्मा, पोहरी शाखा के मु य प्रबंधक अनिल आर्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!