इंदौर से बुलाया नौकरी को, धकेल रही थी देह व्यापार में

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में निवासरत एक महिला ने एक इंदौर की युवती को नौकरी के लिए बुलाया और उसे देह व्यापार में धकेल दिया। बताया गया है कि उक्त युवती की शिकायत पर फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला के खिलाफ धारा 366,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अंजली पुत्री महेश भारती उम्र 25 वर्ष निवासी डायमंड नगर इंदौर ने अपनी सहेली से इंदौर में नौकरी की कहा तो उसकी सहेली ने रज्जी का नंबर दे दिया। जिसपर युवती ने संपर्क किया तो रज्जी कौर निवासी काली माता मंदिर फतेहपुर ने उक्त युवती से बात कर केंटीन में नौकरी का आश्वासन दिया। 

उक्त आश्वासन के बाद युवती इंदौर 8 फरवरी की रात्रि में शिवपुरी आ गई। जिसे रज्जी ने अपने घर पर रखा। उसके बाद जब युवती ने नौकरी की कहा तो उसने युवती को देह व्यापार कराने के लिए जबरिया किसी ग्राहक के पास टैक्सी से ले जा रही थी। लेकिन अंजली जाने को तैयार नही थी और वह रज्जी से टैक्सी में ही झगड पड़ी। 

यह झगड़ा शहर के प्ले ग्राउड के पास हो रहा था। उक्त झगड़े को देखकर भोपाल पुलिस में आरक्षक नवनीत शर्मा निवासी विजयपुर कॉलोनी जा पहुंचा और झगड़े का कारण पूछा तो युवती रोने लगी। नवनीत दोनों को लेकर कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी रज्जी के खिलाफ धारा 366,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!