रणवीर रावत बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, बधाईयां का लगा तांता

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कद्दावर भाजपा नेता रणवीर सिंह रावत के प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें जिलेभर से बधाईयां मिल रहीं हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पार्टी के चार मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है जिनमें प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को बनाया गया है। 

रणवीर रावत के प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष बनने पर उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, पूर्व जिलाध्यक्ष गगन खटीक, नगर मण्डल अध्यक्ष डेबिड चौहान, राजू शर्मा, रवि रावत, भरत धाकड़ सहित युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने अपनी ओर से बधाईयां प्रेषित की हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!