किसानो की समस्याओ को लेकर संघ की हुई बैठक

कोलारस। बीते रोज कोलारस ए बी रोड किनारे स्थित बाबा के मठ पर किसान संघ द्वारा कोलारस के विभिन्न ग्रामों के किसानों के साथ बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में किसान संघ के मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय मंत्री पवन शर्मा सहित जिला उपाध्यक्ष कल्याण यादव ने शिरकत की। 

उक्त बैठक में किसानों से संबंधित मूलभूत समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गइ्र्र। साथ ही इस बैठक में आगामी समय में किसानों केे हितों को लेकर रणनीति तैयार की गई। किसानों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये बर्ष में एक बार तीन दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर शासन पर दबाब बनाने के लिये लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर हस्ताक्षर अभियान को भी तेजी से चलाने के लिये किसानों का ध्यान आर्कषित किया गया। 

आगामी समय में किसानों की समस्याओं को लेकर लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर भी किसानों की बातों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाने के लिये आंदोलन की बात भी पदाधिकारियों द्वारा की गई। प्रांतीय मंत्री पवन शर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा भी किसानों की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है तो सभी किसान एकजुट होकर स्थानीय स्तर पर काम करेंं इसके बात भी यदि समस्या का समाधान नही होता है तो भोपाल स्तर से उक्त समस्याओं का समाधान कराया जाऐगा। 

उक्त बैठक में कोलारस से विवेक व्यास,बीरेन्द्र यादव,विनोद मिश्रा,विसोक व्यास,रविन्द्र यादव,मनोज षिवहरे,पवन षर्मा,रामवीर यादव सरपंच बडेरा,गोलू यादव, सहित कई गा्रमीण अंचल के किसानों ने भाग लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!