शिवपुरी के पुष्पेन्द्र सिंह बने सहायक वन संरक्षक

शिवपुरी। म.प्र. लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा परीक्षा वर्ष 2014 में पुष्पेन्द्र सिंह धाकड़ पुत्र इंजीनियर हरिवल्लभ वर्मा के सुपुत्र हैं। जिन्होंने मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर असिस्टेण्ड कंजरवेटर ऑफ फोरेस्ट (सहायक वन संरक्षक)पद पर चयनित होने पर प्रदेश व जिले सहित अपने ग्राम देवरीखुर्द (पोहरी) का नाम रोशन किया है। 

उनके पिता ई. एचवी वर्मा लोकनिर्माण विभाग में कार्यरत है। पुष्पेन्द्र सिंह ने कक्षा 12 तक की पढ़ाई शिवपुरी में ही की है। वर्तमान में वे आरबीआई में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरिची से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री लेने के उपरांत आईआईएम बैंगलोर से मेनेजमेंट में आनर्स के साथ डिग्री प्राप्त की है।   

उनकी इस सफलता पर उनके ईष्ट मित्र एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत एवं अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!