बड़ी खबर: भाजपा नेता के घर पर गोलीकांड माँ-बेटी को लगी गोली

Updesh Awasthee
करैरा। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के करैरा थाना क्षेत्र के कस्वे में ही निवासरत एक भाजपा नेता के घर पर पडौसीयों ने ही अज्ञात कारणों के चलते गोली कांड की घटना को अंजाम दे डाला। इस घटना में मां बेटी को गोली लग गई। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आज रात्रि लगभग 9 बजे ााजपा के पूर्व मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा का विवाद पडौस में ही रहने बाले दीनबंदू अग्रवाल से हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दीनबंदू अपने चार अन्य साथियों के साथ हेमन्त के घर आ गया और गोली कांड को अंजाम दे डाला।

बताया गया है उक्त घटना को अंजाम लाईसेंसी बंदूक से दिया गया है। इस घटना में मौकेे पर खड़ी भाजपा नेता हेमंत शर्मा के परिवार की कल्पना शर्मा उम्र 21 वर्ष को पेट में गोली लगी है। वही कल्पना की मां गीता शर्मा उम्र 50 वर्ष के हाथ में गोली लगी है। 

घटना के बाद  दोनो घायल मां बेटी को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जहॉ युवती कल्पना की हालत गंभीर बताई गई है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये है। यह विवाद किस बात को लेकर हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!