ठेकेदार की लापरवाही: हादसे के शिकार युवक की 17 दिन बाद मौत

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में 6 नब वर को कोलारस से अपनी बाईक से घर लौट रहे युवक की निर्माणधीन पुलिया के बीचो- बीच फैली गिटटी से खिसलकर हादसे का शिकार हो गया था। जिसकी 17 दिन बाद ईलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजेन्द्र धाकड़ पुत्र रणवीर धाकड़ उम्र 23 वर्ष निवासी राई रोड 6 नब वर को बाईक से पानी की मोटर भरवाने के लिए कोलारस आया हुआ था जहां देर रात वापस अपने घर लौट रहा था तभी राई रोड श्रीमंत माधवराव सिंधिया कॉलेज के निकट बन रही पुलिया पर डंपर चालक गिटटी बीच रास्ते में डालकर चला गया। 

जिस पर से बाईक सवार युवक फिसलकर पास बने गडडे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद राहगीरो की मदद से घायल को कोलारस स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहां से युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जहां 17 दिन ईलाज के बाद बीते रोज युवक की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है की कोलारस राई रोड पर निर्माणधीन पुलिया के दोनो साईड गडडे खोदकर छोड़ दिए गए है। और बीच रास्ते में गिटटी को बिखराकर कर छोड़ दिया गया है। जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे है। इसी लापरवाही से युवक हादसे का शिकार हो गए और युवक की जान चली गई।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!