करैरा पुलिस ने पकड़ा साठ हजार का जुआ

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा नगर में ही बीती रात्रि एक जुए के फड़ पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जुआरीयों को दबौच लिया है। इस घटना में कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार आज रात को करैरा पुलिस को मुुखविर से सूचना मिली की नगरपालिका के पीछे पुरानी कलारी के पास कुछ लोग जुए का फड़ जमाकर जुआ खेल रहे है । पुलिस ने मुखविर की सूचना पर उक्त स्थान पर पहुॅचे और छापामार कार्यवाही की। जिसमें पुलिस ने पांच आरोपी इस्माईल पुत्र अली मौहम्मद खांन उम्र 37 वर्ष,जसबंत पुत्र सीताराम यादब उम्र 29 वर्ष,अमजद पुत्र जु मन खांन उम्र 32 वर्ष, सुधीर पुत्र गोवर्धन जाटव उम्र 23 वर्ष, ालील पुत्र निजाम खांन उम्र 22 वर्ष सभी निवासी करैरा को पुलिस ने दबौच लिया। 

वही इस जुएं में बल्ला राय दो अन्य लोगो के साथ मौके से भाग गया। इस जुए के फड़ से पुलिस ने साठ हजार तीन सो रूपये नगद और दो ताश की गड्डी जप्त कर ली है। इस पूरे घटनाक्रम में करैरा थाना प्रभारी आरएस भदौरिया के साथ अशोक कुशवाह,राघवेन्द्र यादव,आरएस चोकोटिया,विवेक भट्ट,भीकम सिंह,राघवेन्द्र यादव की भूमिका रही। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ जुआ एक्ट की कायमी की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!