छत पर चल रहा था रोंमास और सास आ गई, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षैत्र के ग्राम कमालपुर में अपने घर में छत पर सो रही एक महिला के साथ गांव के पडौसी ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के चिल्लाने पर परिजन आ गये और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया और आरोपी की जमकर मारपीट करते हुए पुलिस के हबाले कर दिया। पुलिस ने महिला की रिपोट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार रीनू पत्नि रामवीर लोधी परिवर्तित नाम उम्र 25 वर्ष निवासी कमालपुर थाना पिछोर अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी गांव का ही आरोपी रामपाल गडरिया आ गया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला चिल्लाई तो महिला के परिजन आ गये और आरोपी को रंगे हाथों दवौच लिया और जमकर मारपीट की। परिजन रामपाल को लेकर पुलिस थाने पिछोर पहुॅचे और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कराया।

सूत्रों ने बताया कुछ और 
सूत्रों की माने तो आरोपी रामपाल गांव में ही पडौस में रहता है। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। जिसके चलते महिला का प्रेम-प्रसंग रामपाल गडरिया से चल रहा था। तभी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर गया हुआ था।  

दोनो के बीच जैसे ही रोमांस प्रारंभ हुआ महिला की सास आ गई। प्यार में दुश्मन बनी सास ने चिल्लाना प्रांरभ कर दिया। इस चिल्लाने को सुनकर महिला का ससुर आ गये और आरोपी को रंगे हाथों दवौच लिया और इस प्रेमी की जमकर कुटाई कर दी। उसके बाद ससुर महिला और प्रेमी को लेकर पिछोर थाने पहुॅची जहॉ पुलिस ने आरोपी युवक रामपाल गडरिया के खिलाफ धारा 354,456 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!