आचार्य विद्यासागर महाराज को निमत्रंण देने जाऐगा शिवपुरी जैन समाज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर से 14 किमी दूर स्थित 11 वी शताब्दी के बने भगवान शांतिनाथ जिनालय पर नवनिर्मित चौबीसी के पंचकल्याणक के लिए आचार्य विद्यासागर महाराज के पास निवेदन करने जैन समाज के लोग भोपाल जाएंगे । 

वहीं सेसई ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित हुई एक बैठक में पंचकल्याणक के लिए अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। और आगामी तैयारियों के लिए अब 9 अक्टूबर को जिले की जैन समाज की बैठक सेसई पर आयोजित की गई है। 

सेसई में भगवान शांतिनाथ का 11 वी शताब्दी का भव्य जिनालय सेठ पाडा शाह द्वारा बनाया गया है जहां नौ गज की भगवान शांतिनाथ की अतिशय कारी खड्गासन मुद्रा की मूर्ति विराजमान है। यहां हाल ही में चौबीसी बनाई गई है और मानस्तंभ भी है।

जिनमें विराजमान प्रतिमाओं को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के माध्यम से संस्कारित करने के आचार्य विद्यासागर महाराज के पास जैन समाज जाएगी और इसी पंचकल्याणक आयोजन के लिए ट्रस्ट कमेटी द्वारा जितेंद्र जैन गोटू पत्ते वालों को अध्यक्ष पद की जि मेदारी सौंपी गई है। 

इसके साथ ही समाज के साथ आचार्य महाराज को निमंत्रण देने के लिए और कार्यक्रम की तैयारियों के लिए समाज के महिला पुरुषों अधिक सं या में भोपाल जाए इसीलिए तैयारियों के लिए बैठक 9 अक्टूबर को सेसई पर आयोजित की गई है जिसमें सुबह 7 बजे से भगवान का पूजन और फिर 10बजे से बैठक का आयोजन होगा और इसके बाद सबका सहभोज आयोजित होगा। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!