अध्यक्ष पद के लिए 2 गुटों में बंटा अग्रवाल समाज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावनायें समाप्त हो गई हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी अध्यक्ष पद हेतु राजेश अग्रवाल और अजीत ठेईया के बीच टकराव नहीं टल सका। 

जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रविन्द्र बंसल, उपाध्यक्ष के लिए राजीव जैन और कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय सिंघल के नाम पर सहमति बन गई। अध्यक्ष के अलावा महामंत्री, सहमंत्री और प्रचारमंत्री पद के लिए भी चुनाव होगा। 

चुनाव अधिकारी गोपालकृष्ण चौधरी ने बुधवार को मतदान की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए राजेश सिंघल के समर्थन में चन्द्रकुमार बंसल, विजय बंसल और विष्णु खौरघार ने अपना नाम वापस ले लिया। इन उम्मीदवारों के मैदान में हट जाने से राजेश सिंघल और अजीत ठेईया के बीच अब सीधा मुकाबला हो गया है। 

महामंत्री पद के लिए भी हरिओम जैन और ललित मोहन के बीच सीधी टक्कर होगी। सहमंत्री पद के लिए शुभम गर्ग और विवेक जैन आमने सामने होंगे। जबकि प्रचारमंत्री पद के लिए चर्तुष्य कोणीय संघर्ष होगा। इस पद हेतु शुभम गुप्ता,प्रांशुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल और मनीष बंसल भिड़ेंगे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!