खनियॉधाना। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गता झलकुई में पदस्थ पंचायत सचिव की पंचायत के ही दलाल ने जमकर कुटाई कर दी। इस मारपीट की घटना को देखकर पास ही काम कर रहे दो आदिवासी युवक आऐ और पंचायत सचिव को बचाया। इस बात की शिकायत पंचायत सचिव ने बामौरकला थाने में की। जहॉ पुलिस ने आरोपी खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैै।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भवन गता झलकुई में ललित पुत्र संतोष यादव उम्र 50 वर्ष निवासी दुर्गापुरा हिडौनी जो की पंचायत सचिव है। काम कर रहा था तभी गांव का ही पंचायत की दलाली करने वाला जसवंत यादव आ गया। किसी काम को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद कुछ देर में मारपीट में बदल गया। आरोपी दसवन्त यादव ने पंचायत सचिव की जमकर कुटाई लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 353,332,294,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
