शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली के फिजीकल चौकी क्षेत्र अन्तर्गत विष्णु मंदिर के सामने सैंगर बिल्डिंग में स्थित एक इलैक्ट्रोनिक की दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इस आग की सूचना स्थानीय लोगो ने फायरबिग्रेड को दी। फायरबिग्रेड सूचना के एक घण्टे बाद तक मौके पर नहीं पहुॅच सकी। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार विष्णु मंदिर के सामने सेंगर बिल्डिंग में एमपी कुमार नायम की करन इलैक्ट्रीकल्स के नाम से दुकान थी। आज रविवार होने के चलते उक्त दुकान बंद थी। जब स्थानीय लोगों ने दुकान में से धुॅआ उठता देखा तो इस घटना की सूचना दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक तुरंत दुकान पर पहुॅचा और देखा तो दुकान में से आग लपटें निकल रही थीं।
बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। लोगों ने इस घटना की सूचना फायरविग्रेड को दी। फायरबिग्रेड घटना के एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुॅच सकी तो लोगों ने विद्युत कनेक्शन को काटकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक फायर बिग्रेड आई स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पा लिया था। इस घटना में 1 लाख रूपये के लगभग नुकशान बताया जा रहा है।
