ट्रांसफार्मर ठीक करने गये लाईनमेंन को कूटा, मामला दर्ज

पिछोर। जिले के पिछोर अनुबिभाग के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर में ट्रांसफार्मर को सुधारने गये एक गांव के ही युवक ने कूट दिया। जिसकी शिकायत लाईनमेंन ने भौती थाने में की जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज लाईनमेंन बाबूलाल कुशबाह बामौर गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक करने गया हुआ था। तभी लाईनमेंन ट्रासफार्मर को ठीक करने चढ़ा तभी गांव का ही आरोपी संजय खांन आ गया और लाईन मेंन को नीचे उतरने की कह कर गालीगलौच करने लगा।

जब लाईनमेंन ने गाली गलौच का विरोध किया तो आरोपी ने लाईन मेंन की कुटाई कर दी। इस बात की शिकायत लाईनमेन ने अपने कार्यालय में की जहॉ से सुपरबाईजर लाईनमेन को लेकर भौती थाने पहुॅचें। जहॉ पुलिस ने आरोपी संजय खान के खिलाफ धारा 353,294,323,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!