शिवपुरी। शहर में नये कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीबास्तव आज शिवपुरी जिले में पहली जनसुनबार्ई ले रहे थे। आज जनसुनवाई में प्री-मेट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राऐं एकजुट होकर कलेक्टे्रट पहुॅचीं और छात्रावास अधीक्षिका पर भोजन मैन्यू में अनियमितता और शिकायत करने पर उल्टा-सीधा बोलने का आरोप लगाया है।
छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमें अच्छा भोजन नहीं मिलता। मैन्यू के हिसाब से खाना तो दूर की बात सारा गेंहूॅ, चावल केंद्र अधीक्षिका दे रही है। शिकायत करने पर हॉस्टल से निकालने की धमकी देती है। बालिकाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हॉस्टल की अधीक्षिका हमारे कपड़े पहनने पर लालछन लगाती है।
आवेदन में बताया गया है कि अधीक्षिका कहती है ऐसे कपड़े पहनकर किसको दिखाने जा रही है। इस तरह हीरोईन बनकर कहॉ जा रही है। भैया या पापा मिलने आते है तो उनके बारे में अपशब्द का प्रयोग करती है।
इस बात से तृष्त होकर हॉस्टल की छात्राओं ने हॉस्टल की अधीक्षिका को हटाने की मॉग की जिस पर शिवपुरी कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जॉच के आदेश दिए और छात्राओं को आश्वासन दिया कि आगे से खाना ठीक मिलेगा और कोई परेशानी नहीं आयेगी।
जिस पर छात्राओं ने असंतुष्ट होकर कलेक्टर परिसर में ही बैठी रहीं और हॉस्टल अधीक्षिका को न हटाने का वहॉ से न उठने का संकल्प लेकर डटी रही। खबर लिखे जाने तक छात्राए कलेक्टर परिसर में ही बैठी रही।