शहर की समस्याओं को लेकर सांसद सिंधिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Updesh Awasthee
शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं  स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी शहर की प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि शहर की जनता को इन समस्याओं से तत्काल हलकरा कर मुक्ति दिलाई जाए। 

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में बताया है कि शहर में नालों के अतिक्रमण को हटाने के बाद उनका मलबा नहीं हटाया गया जिससे  तेज हुई बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए और जिससे कई लोगों को काफी नुकसान हुआ है। 

उन्हें तत्काल ठीक से सर्वे कराकर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। वहीं शहर की बदतर सडक़ों और अव्यवस्थित सीवर लाईन को शीघ्र सही कार्ययोजना के साथ शीघ्र पूर्ण करने के साथ शहर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी मुहिम को शहर के लोगों को विश्वास में लेकर न्यायोचित तरीके से कराने और पीएचई और पी डब्ल्यू डी को तत्का कार्य को पूर्ण कराने की बात कहीं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!