खनियांधाना उप चुनाव: पति की मौत के बाद जनता ने दिखाई सहानभूति

खनियांधाना। जिले के खनियाधाना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद की तीन माह पूर्व हृदयघात से हुई मृत्यु के बाद वार्ड में कराए गए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी शांति बाई आदिवासी ने भाजपा की प्रत्याशी आशाराम आदिवासी को 67 वोटों से पराजित कर दिया है। 

बिदित हो कि शांति बाई आदिवासी दिवंगत पार्षद भग्गू आदिवासी की पत्नि है। और अपने पति की मौत के बाद चुनाव मैदान में उतरी विजयी प्रत्याशी बाई ने 482 मतों में से 271 मत हांसिल किए हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 204 वोट प्राप्त हुए हैं। 

वहीं सात बार मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। श्रीमती शांति बाई के विजयीश्री की घोषणा के पश्चात कस्बे में उनका विजयी जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी सं या में लोग उपस्थित रहे।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!