करैरा में फिर लूट: बाईक सबारो ने कट्टे की नौक पर लूट लिया दंपति को

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाये बढती जा रही है बही करैरा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैढी है। अभी बीते रोज अपाचे सबार तीन लोगो ने पिस्टल की नौक पर सरेआम शराब की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दे डाला था। अब फिर करैरा थाना क्षेत्र में ससुराल जा रहे एक दंपति को लुटेरों ने निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दे डाला।

जानकारी के अनुसार राजू पुत्र अमर सिंह केवट उम्र 30 निवासी इंदरगढ जिला दतिया अपनी बाईक से अपनी पत्नि के साथ अपनी ससुराल ठेहगंवा थाना सिहोर जा रहे थे। तभी रास्ते में करैरा थाना क्षेत्र के सुसमा डेम के पास दो अज्ञात नकामपोश बदमाशों ने सूना रास्ता देखते हुए बाईक सबार दंपति को रोक लिया।

दंपति के रूकने पर नकामपोश बदमाशों ने दोनो के सिर पर कट्टा अड़ा कर 5 हजार 200 रूपये नगद और महिला के सोने की झूमकी,मंगलसूत्र लूट कर ले गये। उक्त घटना की शिकायत लुटे पिटे दंपति ने करैरा थाने में दर्ज कराई। जहॉ पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 392 ताहि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विदित हो कि करैरा थाना क्षेत्र में इस महीने में बाईक सबार गिरोह द्वारा चार घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। उसके बाद भी पुलिस अभी भी इन बदमाशों की शिनाक्त तक नहीं कर पाई है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!