MA में जीरो नंबर देने पर NSUI ने किया कॉलेज में हंगामा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शासकीय स्वशासी महाविद्यालय शिवपुरी में गुरूवार को एम ए के परीक्षा परिणाम में छात्रों को जीरो नंबर देने पर गुस्साए एन एस यू आई के छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया और प्राचार्य का घेराव कर यू जी की प्रवेश प्रकिया पर भी सवाल उठाए । 

एन एस यू आई के छात्रों ने कॉलेज में चल रही यू जी की प्रवेश प्रकिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रवेश प्रकिया के संबंध में महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा जिन दस्तावेजों की आवश्यकता ही नहीं है,उन दस्तावेजों के लिए छात्रों को परेशान किया जाता है।

छात्रो को 2-2 घंटे तक छात्रों को बैठाए रखा जाता है जिससे छात्र परेशान हो जाते हैं। अत: महाविद्यालय प्रबंधन को अपनी व्यवस्थाएं सुधारना चाहिए। एन एस यू आई के छात्रों ने कॉलेज में प्राचार्य का घेराव कर यह मांग भी रखी कि एम ए के परीक्षा परिणाम में कई छात्रों को जीरो नंबर दिए गए है।

और कई छात्रों को फाउंडेशन कोर्स में एटीकेटी दी गई है। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा विश्वविद्यालय प्रबंधन से चर्चा करनी चाहिए। छात्र नेताओं की इन मांगों को शीघ्र पुरा करने की बात प्राचार्य डॉ.अनीता जैन ने कही। एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा,कॉलेज अध्यक्ष ललित समाधिया के नेतृत्व में आयोजित हुए इस प्रदर्शन में एन एस यू आई के कई छात्र नेताओं की मौजूदगी रही। 

विद्यार्थी परेशान है इस वजह से हमने घेराव किया 
महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को आ रही परेशानी और एमए के विद्यार्थियों के साथ विश्व विद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम में की गई गलती से विद्यार्थी परेशान थे। इसी वजह से हमने महाविद्यालय में प्राचार्य का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। 
ललित समाधिया,कॉलेज अध्यक्ष एनएसयूआई

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!