छठवें वेतनमान को लेकर अध्यापकों का आंदोलन शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बिसंगतियों से भरे छठवें वेतनमान के गणना पत्रक जारी होने से नाराज अध्यापकों ने आदेशों की होली जलाकर अपना बिरोध प्रकट करने के साथ ही आज से अपना चरणवद्व आंदोलन शुरू कर दिया हैै। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अध्यापक सोमबार से अपना धरना शुरू कर रहे है। अध्यापकों का यह आंदोलन अनिष्चित कालीन है जो मांगें पूरी तक जारी रहेगा। 

संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ की ओर से धर्मेन्द्र रघुवंशी, राजकुमार सरैया, स्नेह रघुवंशी, गोविन्द अवस्थी, संजय भार्गव व प्रदीप अवस्थी, धर्मेन्द्र जैन, सुनील उपाध्याय ने संयुक्त रूप बताया कि अध्यापक संवर्ग को जारी गणना पत्रक भारी बिसंगतियों से भरा है। 

जिसका हम पुरजोर बिरोध करते हैं। संयुक्त मोर्चा ने अपने आंदोलन का शंखनाद आदेशों की होली जलाकर कर दिया है। अध्यापक कल सोमबार से अपनी मांगों के समर्थन में डीईओ कार्यालय के सामने धरना देंगे तथा 09 जून को भोपाल कूच कर जंगी प्रदर्शन में भाग लेंगे। 

आंदोलन के आगाज़ के साथ ही अध्यापक संवर्ग अब करो या मरो की तर्ज पर आंदोलित है। जिला मु यालय पर महिला मोर्चा अध्यक्ष बन्दना शर्मा, सीमा गुप्ता, नीतू जैन, बंदना श्रीवास्तव, ममजा जैन, शोभा नामदेव, बीना गोलिया, दिनकर नीखरा, राजबिहारी शर्मा, बृजेन्द्र भार्गव, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, प्रदीप नरवरिया, रविन्द्र द्विवेदी, मनमोहन जाटव, पंकज सोनी, सत्यनारायण सोनी, सन्तोष यादव, देवेन्द्र उचाडिय़ा, राजेश सिंह दांगी, बलराम त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव आदि ने आदेशों की होली जलाकर, अध्यापकों से 10 जून को अधिक से अधिक सं या में भोपाल पहुॅचने की अपील की है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!