शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्रान्र्तगत नयागांव में मिट्टी की खदान धसकने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि चार महिलाऐं ग भीर रूप से घायल हो गई है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर दो बजे के लगभग नया गांव निवासी संतो पत्नी काशीराम आदिवासी उम्र 35 वर्ष अपनी चार महिलाओं के साथ नया गांव में मार में स्थित सफेद पोतनी की खदान में से मिट्टी खोद रहीं थीं तभी अचानक मिट्टी की खदान धसक गई जिसमें पॉच महिलाऐं दब गई।
जिसमें सन्तो आदिवासी उम्र 35 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि फूलवती पत्नि विनोद आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी नयागांव , माहोवाई पत्नी राजकुमार आदिवासी उम्र 50 वर्ष निवासी नयागांव, र मोबाई पत्नि रामदास आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी छोटा सतनवाडा़ और लक्ष्मी पत्नि रिंकू जाटव 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहॉ 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।