सरस्वती विद्यापीठ स्कूल में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का कलेक्टर राजीव दुबे ने अधिकारियों के साथ पोलोग्राउण्ड, मानस भवन, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय फतेहपुर का भ्रमण कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि वर्षा की संभावना को देखते हुए अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मु य समारोह 21 जून को सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय फतेहपुर में आयोजित किया जाएगा। 

जबकि मानस भवन में सावरकर पार्क, मंगलम योग केन्द्र, एक्युप्रेशर पार्क में करने वाले लोग योगा करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी डी.के.मौर्य, अपर कलेक्टर नीतू माथुर, जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल, योग प्रशिक्षक पारासर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी साथ थे। 

कलेक्टर श्री दुबे ने आज समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक मे जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एवं उनके अधिनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी 21 जून को आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हो। 

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सहभागीगण प्रात: 06.30 बजे आयोजन स्थल पर एकत्रित होंगे। प्रात: 06.40 बजे कार्यक्रम के अतिथिगणों का आगमन होगा। प्रात: 06.42 बजे मध्यप्रदेश गान, 06.45 बजे प्रदेश के मु यमंत्री के संदेश का प्रसारण, प्रात: 07 बजे से 08 बजे तक सामान्य योगा यास कार्यक्रम और 08 बजकर दो मिनिट पर आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

योग दिवस के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, दिव्यांग, शौर्य दल के सदस्यों के साथ-साथ, आंगनवाड़ी कार्यक्रर्ता, अधिकारी, कर्मचारी, आईटीबीपी के जवान, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक आदि भाग लेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!