शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में बीती शाम दो बाइक सवारों पर अचानक ही आकाशीय बिजली गिर गई जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अवतार यादव और शिनारायण निवासीगण खद्दपटी बीती शाम अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैराड़ से अपने गांव जा रहे थे तभी पटेवरी गांव में धौलागढ़ रोड पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से अवतार यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया जिस उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।