पटेल नगर में चला स्वच्छता अभियान, रोपे 101 पौधें

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पांच जून को भारतीय जनता युवा मोर्चे की जिला इकाई शिवपुरी ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 में स्थित पटेल नगर पार्क में विभिन्न प्रजाति के 101 पौधों का रोपण किया। 

इस अवसर पर युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई कार्यक्रम भी चलाया। कार्यक्रम में बतौर मु य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे ने की। 

निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता रविवार की सुबह सात बजे पटेल नगर पार्क पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। तदुपरांत पार्क में पूर्व से निर्धारित स्थानों पर विभिन्न प्रजाति के 101 छायादार पौधों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि आज हमें शपथ लेनी चाहिए कि कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पौधे को लगाने से ज्यादा उसकी देखभाल की आवश्यकता रहती है इसलिए हमें आज पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों की नितांत आवश्यकता है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे न सिर्फ शहर में चिन्हित स्थानों पर पौधे रोपित करें, बल्कि उनकी देखभाल की भी उचित व्यवस्था करें। 

कार्यक्रम में उक्त नेताद्वय के अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना, पूर्व जनपद अध्यक्ष गगन खटीक, भाजपा नगर महामंत्री डॉ. विजय खन्ना, डेविड चौहान, राजू शर्मा, मुकेश चौहान, रवि रावत, अजय अग्रवाल, राजीव जैन, पार्षद पंकज शर्मा, विवेक तिवारी, प्रभात मिश्रा, बंटी गुप्ता सहित बड़ी सं या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद पंकज शर्मा महाराज और अशोक अग्रवाल के द्वारा किया गया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!