शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में कल आवेदन देने गए अधेड़ युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जिलाधीश राजीव चन्द्र दुबे ने न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने संज्ञान में ले लिया है। सनद रहे की इस खबर को शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विदित हो कि कल सुबह थ्रेसर के रूपए न मिलने पर राजस्थान निवासी सुखदेव इंदार थाने में आवेदन देने गया था। आवेदन देने के तुरंत बाद अधेेड़ सुखदेव की थाना परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
इस मामले में कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे ने न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिस पर एसडीएम कोलारस आरके पाण्डेय को निर्देशित किया है कि इस मामले में गंभीरता से जांच कर पूरी रिपोर्ट मेरे समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
वहीं अधेड़ सुखदेव का पीएम डॉक्टरों का पैनल गठित कर किया गया। वहीं इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।