शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्र के कमलागंज में एक किरायेदार अपने मकान मालिक की नबालिग बेटी को लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके कमलागंज में प्रकाश सोनी निवासी ग्वालियर हरिवल्लभ पुत्र रामभरोसे कोली के मकान में किराये से रहता था। साथ ही वह टेलर हरिवल्लभ कोली के साथ सिलार्ई का काम करता था।
बीते रोज रात में आरोपी प्रकाश सोनी मकान मालिक हरिवल्लभ कोली की 16 वर्र्षीय वेटी पूनम को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।