शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है की जिले के कोलारस थाना के अंतर्गत लुकबासा चोकी के पास एक भाजयुमो के लुकबासा मंडल अध्यक्ष ने तेजी व लापरबाही से कार चलते हुए एक राहगीर को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बीजेपी के अजय प्रताप रघुबंसी अपनी कार से गुना की और से आ रहे थे। रास्ते में महबूब बाल्मीक निवासी लुकबासा की बाइक का पेट्रोल ख़तम हो जाने से पैदल ले जा रहा था। तभी अजय प्रताप ने कार तेजी व लापरवाही से महबूब में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
बताया गया है की महबूब इस बात की शिकायत करने चोकी पंहुचा तो चोकी प्रभारी ने बीजेपी के होने के कारण मामला दर्ज करने से पल्ला झाड़ लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।