शादी समारोह में युवती का बलात्कार

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदार में एक शादी समारोह में शामिल होने आई युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस शादी समारोह में आरोपी भी सेमरी गांव सेे आया हुआ था। 

जानकारी के अनुसार इंदार निवासी युवती रीना जाटव (परवर्तित नाम) उम्र 18 वर्ष बीते रोज को अपने ही समाज की शादी में शामिल होने गई थी। तभी युवती अपने रिश्तेदार के घर में सिढी से उतर रही थी तभी वहां सेमरी गांव का निवासी उदयभान जाटव आ गया और युवती का हाथ पकड़, मुंह बंद कर पास में ही स्थित एक पटौर में ले गया जहां युवती के साथ जबदरस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला।

साथ ही जाते-जाते किसी को बताने पर जानसे मारने की धमकी दे डाली। डरी सहमी युवती ने इस बात की शिकायत अपनी माँ से की माँ युवती को लेकर इंदार थाने पहुंची जहां युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी उदयभान जाटव के खिलाफ धारा 376,506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!