शिवपुरी। शहर कोतवाली क्षेेत्र के अंतर्गत विजयपुरम कॉलोनी में बीती रात डकैैतों ने एक किन्नर के घर को निशाना बनाते हुए 6 नकाबपोश बदमाश घुस गए और घर को लोगो को बधंक बनाते हुए मारपीट कर लगभग 40 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दे डाला। यह डकैैती शाम को ही लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार विजयपुरम कॉलोनी में निवासरत ममता किन्नर निवासी भटनावर का मकान बना हुआ है। ममता किन्नर आठ दिन पहले बद्रीनाथ के दर्र्शनों के लिए गर्ई हुई। घर की रखवाली के लिए ममता अपने ही गांव के एक मिलने वाले पति-पत्नि रामचरण पुत्र प्रसादीलाल धाकड़ उम्र 55 वर्ष निवासी भटनावर और भबूती पत्नि रामचरण धाकड़ उम्र 45 वर्ष को घर की रखवाली के लिए छोड़ गए थे।
पीडि़त रामचरण के अनुसार शाम को लगभग पौने आठ बजे 6 नकाबपोश बदमाश घर में घुस आये उस समय रामचरण छत पर था। नकाबपोश बदमाशों ने पत्नि भबूती को बांध कर उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। जैसे ही रामचरण नीचे आया।
बदमाशों ने रामचरण को भी बंधक बना दिया और दोनों पति-पत्नि के साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद बदमाशों ने घर की तलाशी करना शुरू कर दिया और घर की अलमारी में रखे 10-12 लाख रूपए से भरा बैग, 30 तौला सोना, 4 से 5 किलो किलो चांदी के जेबर सहित दो मोबाईल लेकर भाग गए।
बदमाशों के भागने के बाद पति-पत्नि चिल्लाए जिससे पड़ौसी आ गए। पड़ौसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी रामचरण की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
इनका कहना है
प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर डकैती का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लूट के माल का पता ममता के आने के बाद ही क्लीयर होगा कि लूट कितने रूपए की हुर्ई है।
संजय मिश्रा
टीआई शहर कोतवाली

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।