जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से 3 किसानों के अपहरण की खबर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के नयागांव से 3 किसानो को 8 हथियार बंद अज्ञात गिरौह द्वारा अपहत्त करने की खबर आ रही है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के नयागॉव में रहने वाले किसान मजबूत सिंह धाकड़,अशोक धाकड़ और सिरनाम धाकड़ को 8 हथियार बंद बदमाशो ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। 

बताया गया है कि इस अपहरण के बदले बदमाशों ने 60 हजार रूपये की फिरौती की मॉग की थी तीनो अपहरण किए गये लोगो में से एक को फिरौती लेने गॉव में भी भेजा गया। सूत्रो की माने तो इस मामला 35 हजार में डील हुआ और रूपये देकर ग्रामीणों ने तीनो युवको को छुड़ा लिया।

जानकारी यह भी आ रही है कि सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनो से यह अज्ञात बदमाश देखे जा रहे थे और स्थानीय नागरिको ने इस सुचना को सुभाषपुरा थाना प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह को भी दी गई थी। 

थाना प्रभारी को इस जानकारी के बाद भी इस क्षेत्र में लगातार इन बदमाशो को देखा जा रहा था। इनकी लचर कार्यप्रणाली की परणीति के चलते इन बदमाशो ने इन 3 किसानो का अपहरण कर फिरौती भी बसूल  लेने की खबर आ रही है। 

बताया गया है कि बदमाशों के पास 3 बंदूक और लाठियां थी। इस अपहरण की जानकारी थाना प्रभारी को भी नही है। उन्होने शिवपुरी समाचार डाट कॉम के संवाददाता को ऐसा किसी भी मामले का न होना बताया है। 

इनका कहना है
हॉ तीन किसानो के अपहरण की सूचना मुझे मिली है में मामले की जॉच में लगा हुआ हूॅ। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।
कमलसिंह मोर्य
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवुपरी 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!