शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि फिजीकल चौकी क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में दो पक्षों में पानी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी रामसेवक जाटव पुत्र जमलू जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी इदिरा कॉलोनी अपने घर के आगे नगर पालिका के टेंकर से पानी भर रहा था। तभी पातीराम जाटव पुत्र जगनू जाटव उम्र 46 वर्ष टेंकर पर पानी भरने आ गया।
पहले पानी भरने को लेकर दोनों लोगों में मुंहबाद हो गया यह मुंहबाद कुछ देर बाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज करते हुए धारा 323, 504 का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।