शिवपुरी, व्यापारी पर जानलेवा हमला, सुरक्षा को लेकर सिंधिया को लिखी थी चिठ्ठी

vikas
0
shivpuri-news

शिवपुरी
। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसरावन में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार संजय अग्रवाल पिता रमेशचंद्र अग्रवाल उम्र 47 वर्ष पर करीब 10 लोगों ने एकराय होकर फरसा, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय अग्रवाल का उपचार जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि जिस घटना की आशंका वे महीनों से जता रहे थे, आखिरकार वही हुआ। उन्होंने पहले ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए।

कलेक्टर, एसपी, एसडीएम और तहसीलदार को दिए थे कई आवेदन
पीड़ित परिवार के अनुसार उन्होंने कलेक्टर जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा छर्च थाना में अलग-अलग अवसरों पर आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि ग्राम के कुछ दबंग उनकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। आवेदनों में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि सर्वे नंबर 619, 620 और 1200 की 1.25 हेक्टेयर कृषि भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को जबरन काट लेने की धमकी दी जा रही है तथा परिवार की सुरक्षा खतरे में है।

फसल काटकर ले जाने का भी लगाया आरोप
परिवार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कथित आरोपियों ने 18 मार्च 2026 को उनकी खड़ी गेहूं की फसल जबरन काटकर अपने कब्जे में कर ली। इस संबंध में भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो न तो फसल की हानि होती और न ही आज यह खूनी संघर्ष देखने को मिलता।

जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाई थी शिकायत
बताया गया है कि 25 अप्रैल 2026 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में टोकन क्रमांक 260 के तहत केंद्रीय मंत्री एवं सांसद के समक्ष भी मामला उठाया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि कुछ दबंग तत्व वर्षों से भूमि पर अवैध कब्जे और फसल कटाई की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तथा विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!