शिवपुरी, कलेक्टर की कार्यवाही से लौटी 64 परिवारो की खुशिया,3 करोड की भूमि मुक्त

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार पोहरी एसडीम श्री जे.पी.गुप्ता ने अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम अनभौरा में लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की 150 बीघा से अधिक पट्टे की भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया। संयुक्त राजस्व एवं पुलिस दल की मौजूदगी में भूमि पर पट्टाधारी आदिवासी परिवारों को पुनः विधिवत कब्जा दिलाया गया।

64 पट्टाधारी आदिवासी परिवारों को मिला अधिकार
पोहरी अनुभाग के छर्च क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनभौरा में वर्षों से कुछ व्यक्तियों द्वारा 64 पट्टाधारी आदिवासी परिवारों की 150 बीघा से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री जे.पी. गुप्ता के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया तथा भूमि की जुताई कराकर संबंधित पट्टाधारियों को वास्तविक कब्जा दिलाया।

संयुक्त कार्रवाई से हटाया गया अवैध कब्जा
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों से भूमिमुक्त कराकर उसे संबंधित हितग्राहियों को सुपुर्द किया गया तथा राजस्व अभिलेखों के अनुरूप कब्जा सुनिश्चित कराया गया। अनभौरा ग्राम में अशोक कुमार पुत्र इंदरसिंह जाट 3.59 है.भूमि, जगवीर पुत्र गजेसिंह जाट 3.94 है.भूमि, दखो बेबा डब्लू 1.17 है.भूमि, बल्लू, टिंकू पुत्र लक्ष्मीनारायण 0.82 है.भूमि, विनीत कुमार पुत्र जयसिंह जाट 21.59 है. भूमि, जगराम पुत्र हल्ली 1.00 है. भूमि, श्रिया पुत्र हल्ली 0.63 है. भूमि पर अवैध रूप से काबिज थे जिन्हें हटाकर सभी 64 पट्टेधारियों को कब्जा दिलाया गया है।

अवैध कब्जों के विरुद्ध जारी रहेगी कार्रवाई
एसडीम श्री जे.पी. गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि गरीब, दलित एवं आदिवासी परिवारों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!