शिवपुरी। बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बिजली वितरण कंपनी द्वारा विद्युत लाइनों और उपकरणों के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार, 2 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिजली विभाग के अनुसार 33 केवी भगोरा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र भगोरा एवं पाठखेड़ा से जुड़े सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र तथा इन फीडरों से जुड़े हाईटेंशन (एचटी) उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार 11 केवी गोपालपुर आबादी फीडर पर भी आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र खटका एवं गोपालपुर आबादी फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह शटडाउन विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के नियमित रखरखाव, मरम्मत और सिस्टम को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। इससे भविष्य में होने वाली तकनीकी खराबियों और अनियोजित बिजली कटौती की संभावना कम होगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शटडाउन अवधि के दौरान बिजली से संचालित आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। यदि मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। वहीं, तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन की अवधि में बदलाव भी संभव है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।