मात्र 4 घंटे हड़ताल पर जाने से मच गया हडकंप, फिर काम पर लौटी 108 एंबूलेंस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश द्वारा कल पूरे प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस खड़ी कर दी गई। हड़ताल शिवपुरी में भी जारी रही। 108 एंबूलेंस चालकों ने यह हड़ताल अपनी सात सूत्रीय मांगें पूर्ण न होने के कारण प्रारंभ की। 

हड़ताल शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 11:30 बजे तक चली। इस दौरान एंबुलेंस चालकों ने अपनी-अपनी एंबुलेंस पोलो ग्राउण्ड में खड़ी कर दी। जिससे पूरे जिले में स्वास्थ सेवाऐं चरमरा गई और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लाने ले जाने में परेशानी हुई। 

यहां तक की सडक़ दुर्घटना में घायल लोग भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। यह स्थिति पूरे प्रदेश में निर्मित हो गई और आनन फानन में शासन स्तर पर भोपाल में  एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संघ द्वारा मांगी गई सात मांगों में से कुछ मांगों पर शासन ने सहमति जता दी। इसके बाद रात्रि 11:30 बजे हड़ताल को समाप्त किया गया। 108 ए बुलेंस अपने-अपने कार्यस्थल को रवाना हो गई।

विदित हो कि 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने 17 मई को कलेक्टर को अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपकर 24 मई तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसके बाबजूद भी मांगों को नहीं माना गया जिस कारण बीती शाम ए बुलेंस चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी। यह हड़ताल पूरे प्रदेश भर में एक साथ शुरू हुई जिससे स्वास्थ सेवायें चरमरा गई। 

ये हैं एंबुलेंस चालकों की मांगें
108 ए बूलेंस चालकों की मांग  थी कि उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि पिछले दो वर्षो से रोक कर रखी गई है। उन्हें तुरंत बहाल किया जाए, सेवा की समय सीमा निर्धारित की जाए साथ ही माह में ईएल, सीएल एवं राष्ट्रीय अवकाश का लाभ भी कर्मचारियों को दिया जाए।

अधिकारियों एवं  कर्मचारियों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता है जिस पर तुरंत रोक लगे, कर्मचारियों को ईएसआईसी स्वास्थ बीमा योजना का लाभ दिया जाए।

कर्मचारियों का उनके गृह जिले में स्थानांतरण किया जाए और उन्हें अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया जाए, संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर कोई भी कार्यवाही करने से पहले उचित जांच की जाए और संघ को भी सूचित किया जाए।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!