सात माह से वेतन के लिये भटक रहा है पंचायत समन्वयक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा गोद लिए गए ग्राम सिरसौद में पंचायत समन्वयक के पद पर तैनात कर्मचारी को पिछले सात माह से जनपद कार्यालय करैरा द्वारा वेतन नहीं दिया गया है। 

उक्त कर्मचारी को वेतन न मिलने के पीछे जनपद पंचायत करैरा के सीईओ पर आरोप मढ़ा जा रहा है। वेतन न मिलने से पंचायत कर्मी के सामने अपने परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। 

पंचायत समन्वयक द्वारा वेतन न मिलने की शिकायत सीएम ऑनलाइन, आयुक्त पंचायत, शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को भी की जा चुकी है फिर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आदर्श ग्राम सिरसौद में पंचायत समन्वयक के पद पर पदस्थ चतुर्भुज आर्य ने आरोप लगाया कि मुझे करैरा जनपद सीईओ महेंद्र जैन द्वारा मानसिक प्रताडऩा दी जा रही है मुझे पिछले सात माह से वेतन नहीं दिया गया गया है। 

श्री आर्य ने बताया की वे जब जनपद सीईओ श्री जैन के पास अपने वेतन की शिकायत लेकर पहुँचते है तो उन्हें जनपद सीईओ उन्हें अपमानित करने से नहीं चूकते। 

पंचायत समन्वयक अधिकारी चतुर्भुज आर्य ने इस मामले की शिकायत जनसुनवाई में की थी तत्समय कलेक्टर द्वारा भी जनपद सीईओ को निर्देश दिए गये थे मगर फिर भी सीईओ ने उनका वेतन जारी नहीं किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!