शिवपुरी। जिले के पोहरी तहसील में प्राधिकरण के आदेशानुसार पोहरी विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी संस्था मर्यादित मार्केटिंग संस्था के निर्वाचन संस्था कार्यालय में संपन्न किए गये।
उक्त संस्था के रिटर्निंग अधिकारी एके पारासर, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक सहकारिता ने दोपहर एक बजे से चार बजे तक संस्था के सात संचालक मंडल के निर्विरोध निर्वाचन के बाद में अध्यक्ष पद पर एक मात्र उ मीदवार होने के कारण रवि विक्रम सिंह तोमर को अध्यक्ष, बैजंती पत्नि परमानंद कुशवाह को उपाध्यक्ष महिला वर्ग एवं अरविंद सिंह तोमर को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
वहीं सहकारी संस्थाओं में मार्केटिंग संस्था से प्रतिनिधियों के रूप में राजू बाथम को बैराड कृषि उपज मंडी में समिति प्रतिनिधि एवं अरविंद सिंह तोमर को मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ भोपाल एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शिवपुरी जिला सहकारी संघ तथा कृषि उपज मण्डी समिति पोहरी का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया।
विपणन संस्था पोहरी के निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया गया इस अवसर पर भाजपा मंडल पोहरी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, प्रेस क्लब पोहरी के प्रदीप गुप्ता, संतोष शर्मा, रोहित शर्मा, योगेन्द्र जैन,अभिषेक सामिल रहे बही बैराड से डॅा रामदुलारे यादव,रामनिवास शर्मा,मलखान सिंह, राकेश,राजेन्द्र, शंकर लाल,अजय यादव संस्था प्रबंधक मनीष सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष मेघा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।