शिवपुरी। छिंदवाड़ा ऐसोसियेशन द्वारा राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 मई तक किया जा रहा है। जिसमें म.प्र. के 50 जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी सहभागिता करेंगे।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शिवपुरी के बैडमिंटन टीम छिंदवाड़ा रवाना हो गई। टीम में प्रणय सांखला, नेहा चित्तले, पार्थ चानना, केशीव राठौर, हिमांशु शर्मा, दिव्यांश जैन, पलक शर्मा, श्रेया चितले, रिदम जैन का चयन किया गया है।
प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों को जिला बेडिमिंटन ऐसोशियेसन के राजेश जैन, मनोज चानना, नितिन सांखला, बृजेश शर्मा, अमित जैन, श्रीरंग चित्तले, छाया चित्तले, बसंत शर्मा, माधौ सिंह राजपूत सहित अनेकों लोगों ने बधाईयां दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।