गृह कलेश के चलते महिला फांसी पर झूली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम अटारई निवासी एक नवविवाहिता ने गृह कलेश के चलते फॉसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम अटारई निवासी धनपाल की शादी एक वर्ष पूर्व पडोरा थाना खनियाधाना की कमलेश बघेल के साथ वडी धूमधाम से सपंन्न हुई। शादी के बाद कुछ दिन तो ठीक रहा। बाद में परिवार में गृह कलेश प्रारंभ हो गया।

कल शाम मृतक महिला का पति घर बाहर किसी काम से गया हुआ था। तभी किसी बात को लेकर सास-सुसर से विवाद हो गया। महिला अपने कमरे में चली सोने चली गई जब सोकर पानी पीने गई तो गेट अदंर से लगा हुआ था। 

सास ने जब खिडक़ी से किचिन में झांक कर देखा तो कमलेश फॉसी पर लटक रही थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!