शिवपुरी। वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा क्षेत्र-25 शिवपुरी के नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल परिवहन हेतु 7 लाख 68 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 6 टेंकरों की स्वीकृत दी है।
डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि उक्त कार्य की प्रशासकीय स्वीकृत निर्धारित शर्तों के अधीन रहेगी। जिसमें महाप्रबंधक लघु उद्योग निगम इस कार्य को 31 मई 2016 तक आवश्यक रूप से पूर्ण करें।
उन्होंने बताया कि टेंकर पर योजना का नाम, स्वीकृति वर्ष, स्वीकृति राशि तथा विभाग का नाम आवश्यक रूप से अंकित करना होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।