डॉ. जयसिंह ने दबोचा 10 हजार का र्ईनामी बदमाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक 10 हजार के र्ईनामी बदमाश को दबोच लिया है। इस बदमाश पर लूट, हत्या के प्रयास, सहित अन्य मामलों में इस बदमाश की पुलिस को तलाश थी। इस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। इस बदमाश पर गोपालपुर थाना और आरौन थाना मेे कई आपराधिक मामले दर्ज थे। 

जानकारी के अनुसार टिपिन गुर्जर पुत्र पातीराम गुर्जर निवासी ग्वालियर को आज पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी को सूचना मिली की सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में दस हजार का ईनामी बदमाश टिफिन गुर्जर घूम रहा है।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते  हुए सतनवाड़ा थाना प्रभारी जयसिंह यादव को निर्देशित किया उन्होंने तत्काल अपनी एक टीम गठित कर बदमाश को दबोचने के लिए रवाना हो गए। 

बताया गया है कि 10 हजार का ईनामी टिपिन गुर्जर नरवर रोड़ स्थित झिरिया मंदिर की पुलिया के पास किसी बारदात की नियत घूम रहा था जिस पर थाना प्रभारी सतनवाड़ा मय दल बल झिरना के मंदिर की घेराबंदी कर 10 हजार ईनामी बदमाश को दबोचने में सफलता हांसिल की है। इस बदमाश को एक लोडेड कट्टा बरामद किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!