शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के इंदार थाना क्षेत्र में एक फरियादी आवेदन देने थाने पहुॅचा जहॉ आवेदन देने के बाद युवक ने थाने के बाहर दम तोड दिया।
जानकारी के अनुसार जिले के इंदार थाना क्षेत्र में सुखदेव पुत्र सुफेद जाट उम्र 49 वर्ष निवासी जहॉगीर तहसील नदवई जिला भरतपुर राजस्थान पिछले कुछ वर्षो से थे्रसर लेकर इंदार थाना क्षेत्र में काम के लिए आता था।
पिछले वर्ष काम पर आने पर उक्त युवक ने अपने थ्रेसर को इंदार थाना क्षेत्र के किसी जाटव को बेच गया था। तीन दिन पहले इस युवक से रूपये लेने यह इंदार आया और तीन दिन से उसी के यहॉ रह रहा था लेकिन जब आज युवक ने पैसे देने से इंकार किया तो सुखदेव इसकी शिकायत करने इंदार थाने में पहुॅचा।
बताया गया है कि इंदार थाना में आवेदन देने के बाद उक्त युवक थाना परिसर के बाहर आया और सदिंग्ध परिस्थि में युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।