घर में घुसे चोरों ने मोबाईल व नगदी पर किया हाथ साफ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। थाना करैरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और उसमें प्रवेश कर मोबाईल व नगदी सहित लगभग 20 हजार रूपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। 

इस मामले में पीडि़त ने दो युवकों पर संदेह जताया और पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

थाना करैरा क्षेत्र में फरियादी मनोज पुत्र हरिराम लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी करैरा ने बताया कि उसके घर में बीती 17 मार्च को किन्हीं अज्ञात चोरों ने करीब रात 12 बजे से 01 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

इस चोरी में उसका मोबाईल सहित नगदी मिलाकर करीब 20 हजार रूपये की चोरी अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी फरियादी ने दो युवकों पर संदेह जताया और इन दोनों की नामजद रिपोर्ट पुलिस में कर दी। 

पुलिस ने फरियादी मनोज की रिपोर्ट पर संदेही के रूप में मनीष साहू व सोनू कोरी निवासीकरैरा के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। पुलिस ने अप.क्रं.208/16 पर धारा 457,360 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!