गुस्सया साला साथियों को भरकर लाया और जीजा पर टूट पड़ा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तानपुर मेें जीजा साले मे जमकर लात घूसे और लाठी चल गये पुलिस ने दोनो पक्ष की रिर्पोट पर दोनो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और वही महिला की रिपोट पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार आठ साल पहले कविता की शादी तानपुर निवासी हल्के रावत से बडे धूम धाम से हुई उसके बाद दोनो पति पत्नि अच्छे से अपना दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे । कल रात पायजेब को लेकर पति पत्नि में विवाद हो गया जिससे हल्के रावत ने कविता की मारपीट कर दी जिससे क्षुब्द होकर कविता अपने मायके चली गई और पूरी घटना अपने भाई को बताई। 

उसके बाद भाई कविता को लेकर ससुराल गया और वहां जाकर अपने जीजाजी को समझाने लगा लेकिन जीजाजी बडे गुस्से में थे उन्होने साले की कुटाई कर दी जिससे साला गुस्से में अपने गांव टोंगरा चला गया वहां से अपने साथियों को भरकर तानपुर ले आया और गुस्से में जीजा हल्के रावत की दम से कुटाई कर दी। 

दोनो पक्ष सिरसौद थाने पहुंचे जहां पर पत्नि की रिपोट पर आरोपी पति हल्के पुत्र राजाराम रावत राजाराम रावत नि. तानपुर पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। वही दोनो पक्षों मे हुई मारपीट से दोनो पक्षों में हल्के रावत की रिर्पोट पर शिवसिंह, बण्टी, लुंजो, उदय रावत निवासी टोगरा के खिलाफ 341,323,294,506बी,34 ताहि के  तहत मामला दर्ज किया है। 

तो इस मामल में शिवसिंह पुत्र जन्ना रावत उम्र 28 निवासी टोंगरा की रिर्पोट पर हल्के, राजाराम रावत निवासी तानपुर पर धारा 323,294,506बी,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!