टेकरी में विधवा की दुकान का ताला तोड़कर सामान फैंका

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी।  शहर के मध्य टेकरी में कैंसर से पति की मौत के बाद किराए की दुकान चलाने वाली श्रीमती छाया शिवहरे निवासी कलार गली की दुकान का ना केवल ताला तोड़ा बल्कि लाखों रूपये का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। इसके पश्चात करीक दो घंटे बाद जब फरियादी छाया शिवहरे दुकान पर पहुंची तो उनका 2 लाख रूपये का सामान भी मौके से गायब था। इस मामले में पीडि़ता ने पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग की है। 

शिकायती आवेदन में फरियादी छाया शिवहरे ने योगेेन्द्र शर्मा नामक युवक पर यह आरोप लगाया कि उसने टेकरी गली में स्थित दुकान का जबरन ताला तोड़ा और सड़क पर प्रार्थिया का 2 लाख रूपये का सामान फेंक दिया गया। लगभग 2 घंटे बाद वह लाखों रूपये का सामान भी मौके से गायब हो गया। पीडि़त छाया ने बताया उसके पति स्व.बृजेश शिवहरे की मौत कैंसर की बीमारी से हो गई थी और इस दुकान को इन्होंने हिमांशु शर्मा से किराए पर ली थी जिसका प्रार्थी के पास किरायानामा भी है। बाबजूद इसके जबरन ही योगेन्द्र शर्मा दुकान पर आया और दुकान पर अपना कब्जा बताया जबकि वह दुकान इसकी है ही नहीं। इसके बाद वह जबरन ताला तोड़कर 2 लाख रूपये का सामान निकाला और गायब हो गया। इस मामले में पीडि़ता ने पुलिस थाना केातवाली में शिकायत कर योगेन्द्र शर्मा के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!