शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी राजीवचंद दुबे द्वारा घोषित की ग्राम पंचायत बेंहटा के शौचालय मुक्त होने पर इसे स्वच्छ भारत मिशन अभियान में शामिल किया गया। इस अ िायान के तहत इस ग्राम में स्वच्छता अभियान का जायजा लेने के लिए यूनीसेफ का एक दल आज ग्राम पंचायत बेंहटा पहुंचा।
इस दल में इंग्लैंड के दो प्रतिनिधि शामिल थे जिन्होंने वस्तु स्थिति को जाना और ग्रामवासियों से भी ग्राम पंचायत बेंहटा के शौच मुक्त अभियान की जानकारी ली। जिस पर इस दल को प्राप्त जानकारी के आधार पर ग्राम पंचायत को शौच मुक्त पाया गया।
इसके अतिरिक्त यहां खुले में शौच करने पर 500 रूपये जुर्माने का प्रावधान भी किया गया जिसके चलते यहां ग्रामवासी अब खुले में शौच नहीं करते। जिसके चलते यह अभियान ग्राम पंचायत बेंहटा में शामिल रहा। इस मौके पर ग्रामीणजनों ने इंग्लैंस के इस दल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन शामिल थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।