शिवपुरी। बुधवार रात 9:30 बजे फिजीकल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चिंताहरण-फिजिकल मार्ग पर खाना खाने के बाद टहलने निकले निजी क्लीनिक के संचालक डॉ.पीके मलिक को निशाना बनाते हुए पूर्व मंत्री केपीसिंह की कोठी के निकट दो युवक पास आए और करीब 13 हजार रुपए कीमत का मोबाइल छीनकर भाग गए घटना के समय डॉ.मलिक बात कर रहे थे।
इस छीना झपटी में उनके कान में चोट भी आई है जिस स्थान पर लुटेरों ने को अंजाम दिया वह पॉश इलाका है, जहां जिला पंचायत सीईओ, संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान के अलावा तमाम अन्य अधिकारियों के बंगले हैं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है।
डां.मलिक प्रतिदिन खाना खाने के बाद फिजिकल चौकी के समीप स्थित अपने निवास से चिंताहरण मंदिर तक टहलने जाते हैं बकौल डॉ. मलिक गुरुवार को वे टहलते हुए रूस में एमबीबीएस कर रहे अपने बेटे पलाश मलिक से अपने आईफोन से बात कर रहे थे इसी दौरान अंधेरे के बीच 18 से 20 साल के दो युवक उनके नजदीक आए और मोबाइल छीनकर ले गए।
मलिक का कहना है कि आमतौर पर वे अपने साथ मोबाइल नहीं ले जातेए लेकिन रिचार्ज कराने व बेटे से बात करने की वजह से वे मोबाइल साथ ले गए थे के बाद करीब 500 मीटर तक वे लुटेरों के पीछे दौडेे भी, लेकिन वे उन तक नहीं पहुंच सके।
घटना के तत्काल बाद डॉ.मलिक ने अपनी जेब में रखे दूसरे मोबाइल से 100 नंबर डायल किया, जिस पर पहले तो कॉल रिसीव करने वाले ने हैलो-हैलो बोलकर फोन काट दिया और बाद में क प्लेंट लिख लीए लेकिन कोई नहीं पहुंचा बाद में डॉक्टर खुद फिजिकल चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।